Welcome to हरियाणा भूमि   Click to listen highlighted text! Welcome to हरियाणा भूमि
धर्म

सदगुरु कबीर साहेब की वंशावली कबीर धर्मनगरी दामाखेड़ा विश्वभर के कबीरपंथियों का अटूट विश्वास व आस्था का तीर्थस्थल स्थान- डॉ0 ओमवीर सिंह पंवार

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में 16वे कबीरपंथ के नये पंथचार्य परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम जी साहेब का भव्य चादर तिलक समारोह

पानीपत: 24 जनवरी(सुधाकर)

कबीरपंथियों के पवित्र तीर्थस्थल कबीर धर्मनगर, दामाखेड़ा में 23 जनवरी, बसंत पंचमी के पावन अवसर पर परम पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहेब जी के पावन सान्निध्य में भव्य चादर तिलक समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कबीरपंथ में अटूट आस्था रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता व श्री सदगुरू कबीर जनसेवा समिति (रजि0) के उपाध्यक्ष हरियाणा पानीपत से पधारे डॉ0 ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओ की उपस्थिति से यह स्पष्ट होता है कि आज भी सदगुरु कबीर साहेब जी के प्रति समाज की आस्था अडिग है तथा उनके अनुयायी सत्य, प्रेम और मानवता के मार्ग पर अग्रसर हैं। डॉ0 पवार ने पत्रकारों से कहा कि

समारोह के दौरान 23 जनवरी को प्रातः 10 बजे, अपार जनसमूह एवं देशभर से पधारे साधु-संतों व महंतों की उपस्थिति में कबीरपंथ के 16वे नये पंथाचार्य, परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब जी को विधिवत रूप से गद्दी पर विराजमान किया गया । यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत भावुक एवं आध्यात्मिक अनुभूति से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से परम पूज्य महंत आदरणीय श्री सुंदरदास साहेब जी, महंत सुभाषदास साहेब जी सहित अनेक साधु-संत एवं महंत उपस्थित रहे। इस शुभावसर पर मुख्यरूप से पानीपत से पधारे किरणपाल पंवार, रामकुमार तुंवर, पालेराम पंवार, श्री रविंद्र कुमार, रमेश डागर, विकास कुमार (माता जी सहित), सतबीर सिंह (कैमला), डॉ. गोपाल सिंह (करनाल), प्रदीप कुमार (मालपुर समालखा), रामपाल तोमर, दिल्ली गुरुचरण सिंह, बबलू सिंह सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समाजसेवी डॉ0 ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि समारोह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना एवं कबीरपंथ की अखंड परंपरा को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!