Welcome to हरियाणा भूमि   Click to listen highlighted text! Welcome to हरियाणा भूमि
Uncategorized

एम.आर.एस. विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

पानीपत 26 जनवरी (सुधाकर)

तहसील टाउन स्थित एम.आर.एस. विद्या मंदिर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन प्रवीण सेठी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों व स्टाफ को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की डायरेक्टर नम्रता सेठी एवं वाइस चेयरमैन प्रियांशी सेठी ने की। इसके बाद विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीतों व नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए” गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं, नन्ही बच्चियों द्वारा देशभक्ति गीतों पर किए गए नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी अध्यापिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य समीक्षा सेठी ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी और संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया।

अंत में पूरा विद्यालय भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय हो गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!