Welcome to हरियाणा भूमि   Click to listen highlighted text! Welcome to हरियाणा भूमि
Uncategorized

गणतंत्र दिवस लोकतंत्र की आत्मा, संविधान हमारी ताकत : अविनाश पालीवाल

पानीपत 26 जनवरी (सुधाकर)  प्रमुख निर्यातक व वरिष्ठ समाजसेवी अविनाश पालीवाल ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और संविधान हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की याद दिलाता है।

पालीवाल ने कहा कि भारतीय संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार, न्याय और स्वतंत्रता प्रदान की है। आज आवश्यकता है कि हम संविधान के मूल्यों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि अपने व्यवहार और जीवन में भी उतारें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब नागरिक अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाते हैं।

वरिष्ठ समाजसेवी अविनाश पालीवाल ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षा, तकनीक, रोजगार, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में युवाओं को आगे आकर नेतृत्व करना चाहिए।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने की अपील की। पालीवाल ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता ही भारत की असली पहचान है।उन्होंने सभी देशवासियों के सुखद, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर हम सब मिलकर मजबूत, समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!