राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोपाल कॉलोनी में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित
एडवोकेट रितेश शर्मा ने स्कूली बच्चो को बताया गणतंत्र दिवस का महत्व
पानीपत 26 जनवरी (सुधाकर)
राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोपाल कॉलोनी, पानीपत में गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडवोकेट रितेश शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए एडवोकेट रितेश शर्मा ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो देश के 145 करोड़ नागरिकों को समान अधिकार और कर्तव्य प्रदान करता है। उन्होंने बच्चों से संविधान के मूल्यों को अपनाने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्कूल के मुख्याध्यापक महीपाल घनघस की अध्यक्षता में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। समारोह के अंत में बच्चों को ईनाम और लड्डू वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ अध्यापिका सुनीता शर्मा, धर्मबीर, रणबीर,नरेश व राकेश सहित अभिभावक व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
